उर्स के अवसर पर नीतीश कुमार ने खानकाह मुजीबिया में की चादरपोशी, बिहार में अमन-चैन की मांगी दुआ

Thursday, Aug 27, 2026-06:30 PM (IST)

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनतादल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को फुलवारी शरीफ स्थित प्रसिद्ध खानकाह मुजीबिया में उर्स के अवसर पर चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने बिहार में अमन-चैन, शांति, भाईचारे, सामाजिक सछ्वाव तथा सुख-समृद्धि की कामना की। 

नीतीश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि खानकाह मुजीबिया, फुलवारी शरीफ भारत में राष्ट्रीय एकता, धार्मिक सहिष्णुता एवं सामाजिक सछ्वाव का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यहां हर वर्ग एवं धर्म के लोग श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं। खानकाह मुजीबिया स्थापना काल से ही शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश देती रही है तथा यहां धर्म एवं संप्रदाय के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता है। खानकाह मुजीबिया के वर्तमान सज्जादानशीं जनाब हजरत अल्लाज मौलाना सैयद शाह मोहम्मद अयातुल्लाह कादरी खानकाह के ग्यारहवें सज्जादानशीं हैं। 

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष यहां चार दिवसीय उर्स का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जायरीन पहुंचते हैं। प्रत्येक वर्ष उर्स के मौके पर चादरपोशी की जाती रही है तथा राज्य में अमन-चैन, सुख-समृद्धि और शांति की दुआ मांगी जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static