BJP ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- वह लोगों को गुमराह कर चला रहे हैं सरकार

2/9/2023 4:28:20 PM

समस्तीपुर: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री भीम सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि वह लोगों को गुमराह कर सरकार चला रहे हैं।

भीम सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार द्वारा बिहार की उपेक्षा के सवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र ने इस बार के बजट में प्रदेश को एक लाख तीन हजार करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी है। केन्द्र की ओर से दी गई धनराशि को नीतीश सरकार समय पर खर्च करें। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात निश्चय योजना के नाम पर झूठ की खेती कर है क्योंकि जल जीवन मिशन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। 

भाजपा नेता ने बताया कि इस योजना से पूरे देश मे 11 करोड़ से अधिक लोगों को शुद्ध जल पहुंचाया गया है। इसके लिए केन्द्र की मोदी सरकार ने इस बजट में 70 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। भीम सिंह ने कहा कि यह बजट पूरे राष्ट्र को विकसित बनाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया है इसलिए उनके पास कहने के लिए कुछ बचा नही है।


 

Content Writer

Ramanjot