Corona संक्रमण से मुक्त हुए नीतीश कुमार, 26 जुलाई को पॉजिटिव पाए जाने के बाद हुए थे आइसोलेट
Wednesday, Aug 03, 2022-01:36 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वह बिल्कुल स्वस्थ हो गई हैं। नीतीश कुमार पिछले 26 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें 4 दिनों से बुखार था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्ट करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
मुख्यमंत्री तबीयत खराब होने की वजह से ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। इन चर्चाओं के बीच जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह दिया था कि जरूरी नहीं कि कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों लेकिन फिर उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। |
बता दें कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री आइसोलेशन में चले गए थे। लगभग 8 दिनों बाद मुख्यमंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। वह अब आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
बिहार में बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, CM नीतीश ने खुद साझा किया डिजाइन ।। Janaki Temple in Bihar
