CM Nitish ने रामनवमी पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई, शुभकामना संदेश में कही ये बात
Thursday, Mar 30, 2023-09:23 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रामनवमी जैसे पर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि पावन पर्व रामनवमी को प्रेम और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाएं।