नैनीताल में भूस्खलन से बिहार के लोगों की मौत से नीतीश मर्माहत, परिजनों को 2-2 लाख देने की घोषणा

10/24/2021 10:57:08 AM

पटनाः उत्तराखंड के नैनीताल में अतिवृष्टि के कारण हुए भू-स्खलन में बिहार के लोगों की मृत्यु से मर्माहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की।

नीतीश कुमार ने शनिवार को इस घटना पर शोक व्यक्त किया और इसे दुखद बताया। उन्होंने बिहार के सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ देने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था सरकार की तरफ से की गई है।

Content Writer

Ramanjot