BJP नेता नित्यानंद राय ने कहा- RJD के साथ समझौता कर नीतीश ने किया जनादेश का अपमान

8/26/2022 1:54:27 PM

समस्तीपुरः केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कालाधन इकट्ठा करने वाले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ समझौता कर बिहार के लोगों के साथ अन्याय किया है।

Koo App

नित्यानंद राय ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने कालाधन इकट्ठा करने वाले एवं भष्टाचार को बढ़ावा देने वालों के साथ समझौता कर जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार से बिहार में विधि व्यवस्था संभलने वाली नहीं है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि महागठबंधन सरकार से विकास संभव नहीं है और न ही न्याय की उम्मीद है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शशिकांत आनंद, भाजपा विधायक संजय सिंह एवं अवधेश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित थे।

Content Writer

Ramanjot