विधानसभा अध्यक्ष की पुस्तक ‘सियासत में सदाशयता' का नीतीश ने किया लोकार्पण

8/3/2020 3:33:07 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की लिखित पुस्तक ‘सियासत में सदाशयता' का लोकार्पण किया।

नीतीश ने रविवार को एक, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में इस पुस्तका का लोकार्पण किया। विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित ‘सियासत में सदाशयता' पुस्तक में बिहार विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के विचार, महत्वपूर्ण विषयों पर उनके 36 आलेख और उनकी जीवन यात्रा को एक सूत्र में पिरोया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने आलेख में मुख्यमंत्री नीतश कुमार की खूबियों और उनके कार्यों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बारे में लिखा, ‘‘किसी नेता में मानवता की तलाश करनी है तो नीतीश कुमार को आपदा की घड़ी में महसूस किया जा सकता है। समाज में शांति के लिए शासक जब रात में जागता है तभी जनता चैन की नींद सोती है।

Ramanjot