CM नीतीश ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कैलेंडर एवं टेबुल कैलेंडर का किया लोकार्पण

1/2/2023 8:54:44 AM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कैलेंडर एवं टेबुल कैलेंडर 2023 का लोकार्पण किया। 



नीतीश कुमार ने रविवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प' में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित आपदा जोखिम न्यूनीकरण कैलेंडर एवं टेबुल कैलेंडर 2023 का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

वहीं कैलेंडर के लोकार्पण के अवसर पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Content Writer

Nitika