आपदा की विषम घड़ी में बाढ़ पीड़ितों एवं किसानों के साथ है नीतीश सरकारः भूमि सुधार मंत्री

9/17/2021 10:39:22 AM

भागलपुरः बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा है कि आपदा की विषम घड़ी में बाढ़ पीड़ितों एवं किसानों के साथ राज्य सरकार है और हरसंभव सहायता देने के लिए वचनबद्ध है।

रामसूरत कुमार ने गुरुवार को जिला राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे कृषको को भी कृषि इनपुट का लाभ मिलेगा जो अतिवृष्टि के कारण खेतो में रोपनी नहीं कर सके या बिचरा नही लगा सके। पहले यह व्यवस्था थी कि जिन किसानो की रोपनी बाढ़ में बह गई या गल गई उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि पहले यह व्यवस्था थी कि जिन किसानो की रोपनी बाढ़ में बह गई या गल गई उन्हें मुआवजा दिया जायेगा। फिर यह निर्णय लिया गया कि जिन कृषको का बिचरा नष्ट हो गया है,उन्हें भी मुआवजा दिवा जायगा। लेकिन अब सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप उन कृषको को भी मुआवजा दिया जाएगा जो अतिवृष्टि के कारण खेती नही कर सकें।

रामसूरत कुमार ने बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्यों का संचालन मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार किये जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लगभग एक लाख उनतीस हज़ार परिवारों को उनके खाता के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Content Writer

Ramanjot