नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री प्रेम नारायण गढ़वाल के निधन पर व्यक्त की शोक-संवेदना

4/21/2021 5:22:57 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री प्रेम नारायण गढ़वाल के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Content Writer

Nitika