झारखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. सबा अहमद के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त किया शोक

11/20/2022 4:34:58 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. सबा अहमद के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्व. डॉ. सबा अहमद समाजसेवी, संघर्षशील एवं लोकप्रिय नेता के साथ-साथ अच्छे नेत्र चिकित्सक भी थे। स्व. डॉ. सबा अहमद एकीकृत बिहार सरकार में मंत्री भी रहे थे। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में अहम मकाम अता करे और उनके परिवारवालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दे।

Content Writer

Nitika