दिल्ली की फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने से बिहार के सोनू ठाकुर की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक

11/2/2022 12:37:45 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने से हुए हादसे में प्रदेश के बांका के रहने वाले सोनू ठाकुर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने दिल्ली के नरेला में इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवियर फैक्ट्री में आग लगने से हुए हादसे में बिहार के मृतक सोनू ठाकुर के परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

वहीं मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि दिल्ली सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतक के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
 

Content Writer

Nitika