CM नीतीश ने नालंदा जिला JDU अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

1/2/2023 12:56:20 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला जदयू अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सियाशरण ठाकुर गहरे रूप से पार्टी से जुड़े हुये थे। पार्टी के कार्यों में उनकी गहरी दिलचस्पी थी। वे पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को बहुत ही जिम्मेदारी एवं लगन से करते थे। उन्होंने कहा कि कल हम कल्याण विगहा (नालंदा) गए थे तो उनसे मुलाकात हुई थी, उनसे बातचीत भी हुई थी। उनके निधन के समाचार से मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी दुख पहुंचा है। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से जनता दल (यू) पार्टी के साथ-साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने स्व. सियाशरण ठाकुर के पुत्र श्री प्रदीप ठाकुर से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Content Writer

Nitika