पूर्व विधान पार्षद राज किशोर प्रसाद के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

11/24/2022 4:39:18 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद राज किशोर प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. राज किशोर प्रसाद एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Content Writer

Nitika