CM नीतीश ने राज्यसभा का उपचुनाव जीतने पर सुशील मोदी को दी बधाई

12/8/2020 10:02:15 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सुशील कुमार मोदी को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

नीतीश कुमार ने सोमवार को यहां विधानसभा पुस्तकालय में आयोजित राज्यसभा उपचुनाव के लिए विजयी प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र सौंपे जाने के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सुशील मोदी को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल समेत बिहार के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे।

Ramanjot