नीतीश ने तोक्यो पैरालम्पिक में कांस्य पदक जीतने पर शरद कुमार को दी बधाई

Wednesday, Sep 01, 2021-10:16 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोक्यो पैरालम्पिक की पुरुष ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर शरद कुमार को मंगलवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शरद बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊंची कूद टी42 स्पर्धा में शरद के कांस्य पदक जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि शरद की कड़ी मेहनत, स्पर्धा के प्रति जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘ वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।''
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static