टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक, CM नीतीश ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Saturday, Jul 24, 2021-03:11 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में 49 किलोग्राम वर्ग की वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि साइखोम मीराबाई चानू ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर भारोत्तोलन के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर हर भारतीय गौरान्वित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साइखोम मीराबाई चानू प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और देश का नाम रोशन करती रहें, ऐसी उनकी कामना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static