CM नीतीश ने पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर भाविना को दी बधाई, बोले- हर भारतीय गौरवान्वित
Sunday, Aug 29, 2021-03:36 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर भारतीय महिला खिलाड़ी भाविना बेन पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाविना बेन पटेल ने पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतकर टेबल टेनिस के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ मेरी कामना है कि भाविना बेन पटेल प्रगति की ऊंचाई पर पहुंचें और भारत का नाम रौशन करती रहें।''
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में रजत पदक जीतकर टेबल टेनिस के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी सुश्री भाविनाबेन पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस जीत पर हर भारतीय गौरवान्वित है।#BhavinaPatel
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 29, 2021