CM नीतीश ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

11/6/2021 9:50:58 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की पूजा एवं आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। लोगों में पढ़ने-लिखने के प्रति बढ़ती हुई अभिरूचि के फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युग ज्ञान का युग है। उन्होंने कहा कि सब के प्रयास से बिहार सुखी, समुन्नत और समृद्ध बनेगा।

Content Writer

Ramanjot