नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बिहार का CRPF जवान शहीद, CM नीतीश ने जताया शोक

6/23/2022 10:21:30 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के पाटधरा रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के रोहतास जिला के दनवार क्षेत्र के रहने वाले सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने इस वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। शहीद जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।

Content Writer

Ramanjot