वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर नीतीश ने जताया शोक, कहा- पत्रकारिता जगत में हुई अपूरणीय क्षति

12/5/2021 10:42:16 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि विनोद दुआ ने देश के बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2008 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया था। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Content Writer

Ramanjot