बिहार में जल्द होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में BJP नेताओं ने की बैठक

1/27/2021 6:51:48 PM

पटनाः बिहार में अब जल्द ही नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना संभव है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद और बिहार भादपा प्रभारी भूपेंद्र यादव 3 दिनों के बिहार दौरे पर है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 31 जनवरी से पहले नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होना संभव है।

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बिहार भाजपा के आला नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान 28 से 30 जनवरी के बीच कैबिनेट विस्तार की बात हुई। उसके बाद आयोग और बोर्ड का गठन भी कर लिया जाएगा। साथी दलों से सहमति बनाकर अध्यक्षों एवं सदस्यों के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। वहीं बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के अतिरिक्त नीतीश सरकार में शामिल भाजपा के मंत्री शामिल हुए।

बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में 22 मंत्री बनाए जा सकते है। इसमें भाजपा कोटे से श्रेयसी सिंह कला संस्कृति खेल एवं युवा विभाग की मंत्री बनाई जा सकती है। साथ ही कैबिनेट के विस्तार में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त नए चेहरों के साथ जदयू में शामिल हुए बीएसपी के मोहम्मद जमां खान और एनडीए सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जा सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static