पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए CM नीतीश, अर्पित की श्रद्धांजलि

9/19/2021 6:17:29 PM

भागलपुरः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिवंगत नेता सदानंद सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से सीधे हेलिकॉप्टर से कहलगांव पहुंचे और उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नीतीश कुमार ने स्व. सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश से मुलाकात कर उनके परिजनों का कुशल-क्षेम भी जाना।

श्राद्ध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, क्षेत्रीय सांसद अजय कुमार मंडल, स्थानीय विधायक पवन कुमार यादव भी मौजूद थे। इसके अलावा राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, श्रवण कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा शकील अहमद, सांसद अखिलेश कुमार सिंह, भी श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर सदानंद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उल्लेखनीय है कि भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से लगातार नौ बार विधायक बनने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का निधन नौ सितंबर को पटना स्थित एक निजी अस्पताल में हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static