नीतीश ने की बिहार के विकास के लिए की प्रेम और भाईचारे की भावना कायम रखने की अपील

3/23/2022 10:45:39 AM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से प्रदेश के विकास की गति को तेज करने के लिए प्रेम और भाईचारे की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।


नीतीश कुमार ने यहां ऐतिहासिक गांधी मैदान में 110वें बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लोगों से बिहार के विकास की गति को तेज करने के लिए प्रेम, भाईचारे और सह-अस्तित्व की भावना से रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की मौजूदा चुनौती को देखते हुए उनकी सरकार ने‘जल जीवन हरियाली'अभियान के तहत कई योजनाएं शुरू की हैं। यह इस बार बिहार स्थापना दिवस लिए आयोजित समारोह का थीम भी है।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में अलग झारखंड राज्य बनने के समय बिहार का हरित क्षेत्र केवल 9 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि बिहार के हरित आवरण का दायरा बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया और विभिन्न चरणों में 24 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
 

Content Writer

Nitika