बाराबंकी हादसाः नीतीश ने बिहार के मृतकों के परिजनों के लिए किया 2 लाख मुआवजे का एलान

7/28/2021 4:20:05 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए हादसे पर आज गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिहार के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए दिए जाने का एलान किया।

नीतीश कुमार ने लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर हुए इस हादसे में मृत 18 लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के रहने वाले मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने का एलान किया है।

इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज एवं उन्हें बिहार लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। घटनास्थल पर बिहार सरकार के अधिकारी भेजे जा रहे हैं। नीतीश कुमार ने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static