CM नीतीश कुमार ने राज्य के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि से हुयी क्षति का सर्वेक्षण कर आंकलन करने का दिया निर्देश

3/17/2023 8:46:15 PM

पटना:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिनांक 17 मार्च 2023 को राज्य के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि से हुयी फसल क्षति एवं गृह क्षति का सर्वेक्षण तथा आंकलन कर लोगों को शीघ्र राहत पहुँचाने का निर्देश आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिलाधिकारी को दिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित जिलों में सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा ओलावृष्टि से हुयी गृह क्षति एवं फसल क्षति का सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के उपरांत सभी प्रभावित आपदा पीड़ितों को अविलंब अनुमान्य राहत दी जायेगी।

Content Writer

Ajay kumar