कल्लू-यामिनी का नया सॉन्ग हुआ रिलीज, जबरदस्त रोमांस का लगा रहे तड़का, लिपलाॅक करते आए नजर

10/19/2022 5:07:53 PM

पटनाः अरविंद अकेला कल्लू आज सिनेमा जगत में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं अरविंद अकेला कल्लू का नया वीडियो सॉन्ग एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल ‘मोहे प्रीत रंग में रंग दे’ हैं। इसमें कल्लू और यामिनी सिंह जबरदस्त रोमांस का तड़का लगा रहे हैं।



इस गाने ‘मोहे प्रीत रंग में रंग दे’ के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल की ओर से जारी किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि दोनों किस तरह रोमांस का तड़का लगा रहें हैं। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।



इस गाने के लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर ओम झा हैं। वीडियो का निर्देशन चंदन उपाध्याय ने किया है।



वीडियो में देख सकते है कि एक्ट्रेस कल्लू के प्यार में होती है। वो पहले कहती हैं कि ‘मोहे प्रीत रंग में रंग दे सइयां’ इसके बाद दोनों ही रोमांस करते हुए भी नजर आते हैं। इस वीडियो को दर्शक बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।



कल्लू और यामिनी सिंह के गाने को बॉलीवुड स्टाइल में बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं 



भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई को छोड़कर भोजपुरी में अपना करियर शुरू किया है।



एक्ट्रेस भोजपुरी की सबसे लंबी अभिनेत्रियों में से एक हैं।



एक्ट्रेस ने अपने पहली फ़िल्म की शुरुआत भोजपुरी के जाने-मने कलाकार अरविंद अकेला कल्लू के साथ किया, जिस फिल्म का नाम था "पत्थर के सनम"।


 

Content Editor

Swati Sharma