नीतीश ने हत्या के आरोपी को बनाया JDU प्रदेश अध्यक्ष, कुशवाहा की वजह से हुई थी पार्टी की फजीहत

1/11/2021 12:34:49 PM

 

पटनाः बिहार में स्वास्थ्य कारणों के चलते वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उनके स्थान पर उमेश कुशवाहा को जदयू का नए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उमेश कुशवाहा महनार से जेडीयू के विधायक है। उन पर हत्या का आरोप लग चुका है। वहीं नीतीश कुमार ने कई आरोपों को झेलने वाले उमेश कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

दरअसल, साल 2018 में जंदाहा प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की हत्या हो गई थी। इस मामले में उमेश कुशवाहा सहित 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। मनीष सहनी रालोसपा के जिला सचिव भी थे। इनकी हत्या के बाद जमकर बवाल भी हुआ था। साथ ही उस समय केंद्रीय मंत्री रहते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने इस मामले को लेकर नीतीश सरकार की जमकर घेराबंदी की थी।

वहीं चुनाव के दौरान उमेश कुशवाहा ने जो एफिडेविट दिया है, उसके मुताबिक उन्हें इस मामले से बरी कर दिया गया है। इस केस के आइओ ने चुनाव के वक्त तक रिपोर्ट नहीं सौंपी थी लेकिन उमेश कुशवाहा ने हलफनामे में बताया कि उनके खिलाफ कोई भी आरोप पत्र आइओ द्वारा समर्पित नहीं किया गया है जबकि केस का अनुसंधान पूरा किया जा चुका है। कुशवाहा के हलफनामे के मुताबिक, न्यायालय द्वारा भी उनके खिलाफ कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

Nitika