"UP में का बा..." फिर विवादों में नेहा सिंह राठौर, पुलिस ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

2/24/2023 1:49:18 PM

मुबंई/पटना: बिहार में का बा….गाने के बाद तेजी से चर्चा में आई बिहार की लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर विवाद में आ गई हैं। पहले यूपी पुलिस ने नेहा सिंह को नोटिस भेजकर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया था। नोटिस में कहा गया कि उनके गीत ने समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया है। वहीं अब नेहा के पति को भी ‘नौकरी छोड़ने’ को कहा गया हैं। 



दरअसल, कानपुर देहात के मड़ौली कांड की घटना को लेकर नेहा ने गीत गाया है, उसी पर उनसे जवाब मांगा गया हैं। बताया जाता है कि नेहा सिंह बिहार की रहने वाली हैं और उनकी शादी यूपी में हुई है। नेहा सिंह राठौर एक गायिका है और उनके "बिहार में का बा" और "यूपी में का बा" के अलावा "रोजगार देबा की करबा ड्रामा" गाने काफी फेमस हुए थे। 



वहीं नेहा के पति ने कहा कि मुझ से इस्तीफा जिस समय मांगा गया वो टाइमिंग काफी कुछ कह रही है। नेहा की घटना के बाद ये चीज़ अगर हो रही है तो इत्तेफ़ाक नहीं है। बता दें कि नेहा के पति हिमांशु दृष्टि IAS से जुड़े हुए हैं। 



नेहा के इस गीत ने यूपी की राजनीति में एक भूचाल ला दिया है। उन्‍हें तरह-तरह से ट्रोल किया जा रहा है। उनके कुछ पुराने वीडियो भी लाकर यह बताया जा रहा है कि नेहा ने गाने से तौबा कर ली है।



बता दें कि इसके पहले भी नेहा सिंह से लोकगायिकाओं का मुजबानी जंग हो चूकी है। जब उनका बिहार में का बा गाना रिलीज़ हुआ था, तब लोकगायिका मैथली ठाकुर ने बिहार में सब कुछ छै गा कर पलटवार किया था।


 

Content Editor

Swati Sharma