सुपौल जिले की सभी 5 सीटों पर NDA का कब्जा, BJP ने 1 और JDU ने जीती 4 सीटें

11/11/2020 1:46:58 PM

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार ने कब्जा कर लिया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी महेन्द्र कुमार ने मंगलवार को पांच विधानसभा सीटों पर पड़े मतों की गिनती समाप्त होने के बाद बताया कि निर्मली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के यदुवंश कुमार यादव को 43922 मतों से पराजित किया है। जदयू उम्मीदवार को 92439 मत प्राप्त हुए है जबकि राजद प्रत्याशी यदुवंश को 48517 मत मिले है। अनिरूद्ध यादव ने इस विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार जीत हासिल की है।

पिपरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी रामविलास कामत ने राजद उम्मीदवार विश्वमोहन कुमार को 19716 मतों के अंतर से पराजित कर दिया है। कामत को 82267 मत प्राप्त हुए जबकि विश्वमोहन को 62551 मत मिले हैं। जदयू प्रत्याशी ने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की है। छातापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने राजद के बिपिन कुमार सिंह को 20858 वोट से पराजित कर दिया है। सिंह को 93570 मत मिले जबकि बिपिन को 72712 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी इस विधानसभा क्षेत्र से पांचवीं बार चुनाव जीतने में सफल हुए हैं। त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी बीना भारती ने राजद के संतोष कुमार को 3402 मतों से पराजित किया है।

भारती को 79262 मत मिले जबकि संतोष कुमार को 75860 मत मिले है। भारती को दूसरी बार यहां से सफलता मिली है। हालांकि सुपौल विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती अभी पूरी नहीं हुई है लेकिन जदयू प्रत्याशी बिजेन्द्र प्रसाद यादव (राज्य के उत्पाद मद्दय निषेद,निबंधन एवं उर्जा मंत्री) अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मिन्नतुल्लाह पर 20494 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। वैसी यादव का जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस सीट पर उनकी यह आठवीं बार जीत होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static