गया शेल्टर होम केस की NCW ने शुरू की जांच, दर्ज किए कर्मचारियों के बयान

8/14/2021 4:42:45 PM

 

गयाः राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने उस मामले की जांच शुरू की, जिसमें गया के एक आश्रय गृह में रहने वाली एक लड़की ने कर्मचारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। एनसीडब्ल्यू के सदस्य चंद्रमुखी ने कहा कि, ''हमने कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

दरअसल, बोधगया स्थित एक बालिका गृह में कुछ दिन रही नवादा जिला निवासी एक किशोरी के उसका यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाया था। इसे लेकर पीड़िता ने नवादा में ACJM-2 की कोर्ट में शपथ पत्र दिया। वहीं कोर्ट ने इस मामले में सिविल सर्जन को किशोरी की मेडिकल जांच करवाने का आदेश दिया है।

पीड़ित किशोरी का आरोप है कि बोधगया बालिका गृह मे रहने के दौरान यहां के कर्मियों ने उसका यौन शोषण किया। रात को उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जाता था। जब सुबह वह उठती थी तो शरीर में दर्द होता था और कपड़े अस्त-व्यस्त रहते थे। इस बात की शिकायत करने पर उसे धमकाकर चुप करवा दिया जाता था।
 

Content Writer

Nitika