जमुई में नक्सली नरेश यादव गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

4/22/2021 3:22:32 PM

जमुईः बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के चरकापत्थर थाना की पुलिस ने गुरुवार को नक्सली नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली नरेश यादव चरकापत्थर गांव स्थित अपने घर आया हुआ है। इसी आधार पर खैरा थाना, चरकापत्थर थाना की पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने संयुक्त रूप में छापेमारी कर नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमोद मंडल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की पुलिस को कई उग्रवादी घटनाओं में लंबे समय से तलाश थी। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Content Writer

Ramanjot