नेशनल हाइवे पर भीषण हादसे ने बुझाया घर के चिराग, काल बनकर आया ट्रैक्टर...मची चीख-पुकार
Wednesday, Apr 15, 2026-03:48 PM (IST)
मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां ईंट लदे ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे एक आठवीं के छात्र को बुरी तरह कुचल दिया। जिससे मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बोचहा थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक NH-27 के पास की है। मृतका की पहचान शंभू राय के 14 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास रोजाना की तरह साइकिल से अपने दोस्त के साथ स्कूल जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ईंट लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, बच्चे की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वही इस घटना से हंसते-खेलते परिवार में मातम छा गया।
बोचहा थाना प्रभारी ने बताया कि ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठवीं के छात्र की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

