मुजफ्फरपुर DRI ने ट्रक से बरामद किया 1 करोड़ का विदेशी सिगरेट, 2 लोग गिरफ्तार

10/16/2021 5:46:59 PM

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में डीआरआई की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रूपए का विदेशी सिगरेट का कन्साइनमेंट पकड़ा है। इसके साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार, विदेशी सिगरेट का कन्साइनमेंट म्यांमार से गुवाहाटी होते हुए बिहार से यूपी भेजा जा रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई टीम चम्पारण के चकिया टॉल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान प्रतिबंधित बस्तुओं से लदे ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रक से महंगे ब्रांड का सिगरेट बरामद हुआ।



डीआरआई की टीम ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत सारे माल को जब्त कर लिया है। साथ ही दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद डीआरआई गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Content Writer

Ramanjot