साहिला परवीण बनी शालिनी कुमारी, झारखंड की मुस्लिम लड़की ने बिहार के हिंदू लड़के से रचाई शादी

3/8/2021 12:46:35 PM

 

बेगूसरायः झारखंड की मुस्लिम लड़की ने जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर बिहार के एक हिंदू लड़के से शादी रचा ली। उसने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। वहीं सोहन से शादी करने के बाद साहिला परवीण शालिनी कुमारी बन गई।

झारखंड के हजारीबाग जिले की रहने वाली साहिला परवीण ने बेगूसराय के नौलखा मंदिर में पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ निपानिया गांव के रहने वाले सोहन कुमार दास के साथ सात फेरे लिए। शादी में लड़के के परिजनों ने भी शिरकत की। इस प्रेमी जोड़े की शादी की चारों तरफ चर्चा हो रही है।

जानिए शादी के बाद क्या कहा सोहन-साहिला ने...
वहीं साहिला ने कहा कि प्यार में जाति-धर्म नहीं देखा जाता। उसे सोहन से प्यार हुआ और उन्होंने शादी की। अब वह सोहन के साथ ही पूरी जिंदगी बिताएगी। सोहन ने बताया कि बैंकिंग के काम के दौरान साहिला परवीन से दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदली। इसी के चलते अब उन्होंने शादी की है।

दोस्ती के बाद हुआ प्यार
बता दें कि सोहन हजारीबाग में बैंकिंग सेक्टर में काम करता था। इस दौरान ही उसकी मुलाकात साहिला से हुई थी।साहिला और सोहन के बीच डेढ़ साल पहले दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। प्यार होने के बाद साहिला परवीण सोहन के साथ बेगूसराय पहुंची और मंदिर में शादी रचा ली।
 

Content Writer

Nitika