Bihar News: मुंगेर DIG ने किया साइबर थाने का उद्घाटन, धोखाधड़ी के शिकार हुए नागरिकों को मिली राहत
Saturday, Jun 10, 2023-11:11 AM (IST)

मुंगेर: बिहार में मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संजय कुमार ने आज मुंगेर शहर के पुराने पुलिस लाइन में स्थापित मुंगेर साइबर थाना का विधिवत उद्घाटन किया।
संजय कुमार ने कहा कि अब साइबर धोखाधड़ी के शिकार जिले के नागरिकों को सामान्य पुलिस थानों में भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी के शिकार नागरिक सीधे मुंगेर साइबर थाना में आकर अपनी शिकायत कर सकेगें या टाल फ्री नं1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगें।
डीआईजी ने कहा कि मुंगेर साइबर थाना में प्रशिक्षित पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक जे.जाला रेड्डी सहित जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।