शाहनवाज से अधिक संपत्ति के मालिक हैं मुकेश सहनी, नीतीश कैबिनेट में सबसे अमीर है ये मंत्री

1/19/2021 3:53:35 PM

 

पटनाः बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान दोनों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दिया। वहीं करोड़पति मुकेश सहनी के सामने शाहनवाज की आमदनी छोटी पड़ गई। इतना ही नहीं शाहनवाज की आय अपनी पत्नी से भी कम है।

मुकेश सहनी और उनकी पत्नी की मुंबई में 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। साथ ही उनकी संपत्ति की बात की जाए तो उनके बैंक खातों में 23.63 लाख जमा हैं। बांड और शेयर में 78.80 लाख लगा रखा है। इसके अतिरिक्त अन्य वित्तीय संस्थाओं में 14 लाख से अधिक का निवेश है। मुकेश के पास 45,500 नकदी जबकि पत्नी के पास 25 हजार रुपए हैं। उनकी सबसे अधिक कीमती संपत्ति मुंबई में हैं। मुंबई में उनके पास 3 संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत 7.47 करोड़ हैं। मुंबई में उनके पास 9.60 करोड़ का एक घर भी है। पत्नी के पास भी मुंबई में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं पत्नी के पास 450 ग्राम सोना, जबकि सहनी के पास 112 ग्राम का गोल्ड है। इसके बाद भी पत्नी पर सवा करोड़ से अधिक का लोन है।

वहीं अगर राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज की बात की जाए तो उनसे अधिक संपत्ति तो उनकी पत्नी रेणु हुसैन के पास है। शाहनवाज के पास कुल 22.78 लाख की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 1.92 करोड़ की संपत्ति है। गाजियाबाद और नोएडा में 1-1 फ्लैट है। एक की कीमत 1.5 करोड़ और दूसरे की 1 करोड़ है। उनके पास 2006 मॉडल का एक एंबेसडर कार भी है। शाहनवाज पर 1 करोड़ का कर्ज भी है।
 

Nitika