​15 साल के लड़के को दिल दे बैठी 2 बच्चों की मां, प्रेमी को बुलाया घर, पति ने इश्क लड़ाते देखा ​तो​ ​कर दी पिटाई ​

7/13/2022 6:02:20 PM

जमुईः बिहार के जमुई जिले से प्रेम-प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां को फेसबुक पर 15 साल के नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों मिलने को बेचैन हुए तो नाबालिग प्रेमी 150km दूर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। ससुराल वालों के पुछने पर  महिला ने मायके का रिश्तेदार बताया। वहीं जब महिला के पति ने देर रात दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो पत्नी के साथ नाबालिग प्रेमी की भी जमकर पिटाई कर दी।
                                                                                                                
दरअसल, पूरा मामला जमुई जिले के हरला गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला प्रेम राज के नाम से फेसबुक आईडी चलाती थी। तीन माह पहले उसकी दोस्ती जहानाबाद के रहने वाले 15 साल के नाबालिग लड़के से हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर मोबाइल नंबर भी आदान -प्रदान हो गया और दोनो के बीच घंटों तक बातें होने लगी। इसी बीच महिला ने लड़के को मिलने के लिए जहानाबाद से जमुई अपने घर बुला लिया और मायके वाला बताकर घर में ही रुकवा दिया। वहीं बीते सोमवार की रात महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और नाबालिग लड़के की जमकर पिटाई कर दी।
PunjabKesari

इसी बीच महिला और लड़के की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने भी दोनों की धुलाई कर दी। इस दौरान महिला ने अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश भी की। किसी तरह इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया को हुई और मुखिया ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को पिटाई से बचाया। फिर इसकी जानकारी नाबालिग के परिवार वालों को दी गई और मंगलवार को नाबालिग लड़के को परिजन के हवाले कर दिया। नाबालिग ने बताया कि प्रेमिका दो बच्चों की मां है, यह उसे नहीं पता था। वहीं घटना के बाद पति ने महिला को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है।                                                                                                                                                                                                                                

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static