प्रेमी के प्यार में पागल हुई 2 बच्‍चों की मां...पति ने साथ रखने से किया इनकार तो आशिक भी निकला धोखेबाज

1/31/2023 1:26:45 PM

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में एक अद्भुत प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां पर 2 बच्चों की मां को पड़ोस के एक युवक के साथ प्यार हो गया और फिर दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद महिला के पति ने दोनों को अपने घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। हालांकि महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है, लेकिन महिला के प्रेमी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया।



7 साल पहले हुई थी दोनों की शादी
जानकारी के मुताबिक, मामला  नाथनगर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोडिया का है। प्रियंका 2 बच्चों की मां है बताया जा रहा है कि गांव निवासी नंदकिशोर मंडल का विवाह 7 साल पहले प्रियंका कुमारी से हुआ था। कुछ सालों के बाद ही प्रियंका कुमारी को गांव के एक युवक के साथ प्यार हो गया था और फिर दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। महिला का पति जब घर पर मौजूद नहीं होता तो वह अपने प्रेमी को बुला लेती थी, जिसकी भनक प्रियंका के पति को हो गई थी। इसी बीच नंदकिशोर मंडल ने दोनों को अपने घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।



महिला को प्रेमी ने साथ रखने से किया मना
वहीं इसके बाद इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई, जहां पर नंदकिशोर मंडल ने अपनी पत्नी को अपने साथ रखने से मना कर दिया। पंचायत ने फैसला सुनाया कि प्रियंका अपने प्रेमी के साथ रहेगी, लेकिन महिला के प्रेमी ने उसको साथ रखने से मना कर दिया, जबकि महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हैं। बता दें कि फैसला न होने के कारण पंचायत ने तीनों को मधुसुदनपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।



 

Content Editor

Swati Sharma