कलयुगी मां की शर्मनाक करतूतः 1500 में किया कलेजे के टुकड़े का सौदा, अधिक कीमत मिली तो...

9/19/2021 6:05:14 PM

 

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले में मां की ममता को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर एक कलयुगी मां ने अपने कलेजे के टुकड़े का सौदा मात्र 1500 में कर दिया। इतना ही नहीं जब उसे अधिक कीमत मिली तो वह अपनी बच्ची को वापस मांगने चली गई। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पर मधेपुरा वार्ड नंबर 4 पर मनोज पासवान की पत्नी रीना देवी काफी दिनों से बीमार थी। इस कारण उसने पहले अपनी बच्ची को राम परी देवी को 1500 रुपए में बेच दिया। वहीं राम परी ने बताया कि 4 दिन पहले महिला बच्चे को लेकर आई और बोलने लगी कि बच्ची मर जाएगी, मुझे 1500 रुपए दे दीजिए और बच्ची को ले लीजिए। उसके बाद मैंने 1500 रुपए दे दिए। इसके बाद कुछ लोगों ने उसको बच्ची के बदले 20 हजार रुपए देने का ऑफर किया।

बता दें कि महिला शनिवार को वापस आकर बच्ची मांगने लगी। इस पर उसने बच्ची देने से साफ मना कर दिया। इस पर दोनों महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Content Writer

Nitika