VIDEO: सास पर चली गोली... तो भाग रहे हथियारबंद बादमाशों को पकड़ने के लिए अकेले ही भिड़ गई बहू

12/22/2023 2:29:10 PM

बेगूसराय: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद महिला की पुत्रवधू ने साहस का परिचय देते हुए गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को खदेड़ कर हथियार के साथ पकड़ लिया। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-एक के रजौली बिंद टोली की है। घायल महिला की पहचान शंकर पासवान की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में जानकारी मिली कि अनीता देवी अपने घर से दवा लेने जा रही थी। इसी दौरान चमथा रजौली कुर्मा बांध के समीप ही गांव के अमरेश कुमार और एक अन्य ने उनको गोली मार दी जो गोली अनिता देवी के कमर में लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर महिला की पुत्रवधू और स्थानीय लोग जब दौड़े तो दोनों बदमाश वहां से पिस्तौल फेंक कर भागने लगा लेकिन महिला की पुत्रवधू ने जांबाजी दिखाते हुए खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। 

Content Writer

Ramanjot