26 से 30 जुलाई तक चलेगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, नीतीश मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

7/3/2021 9:44:11 AM

पटनाः बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र 26 से 30 जुलाई तक आहूत किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की हुई बैठक में विधानमंडल का सत्र आहूत करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस सत्र में पांच बैठकें होंगी।

मंत्रिमंडल ने बालू का अवैध धंधा करने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से बिहार खनिज नियमावली, 2019 में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। नई नियमवाली के तहत बालू के अवैध धंधे में लिप्त सभी तरह के वाहनों और नावों को जब्त किया जाएगा। साथ ही वाहनों पर लदे बालू एवं अन्य खनिज के राजस्व मूल्य का 25 गुना अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं धंधेबाजों को दो साल की जेल भी होगी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत गंगा उद्वह योजना में प्रथम चरण में होने वाले कार्य के लिए राशि में 918 करोड़ 58 लाख की वृद्धि के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

इसके अतिरिक्त कार्य के लिए 420 करोड़ 23 लाख की वृद्धि की गई है। इस तरह कुल 1338 करोड़ 81 लाख की वृद्धि के योजना की राशि 4174 करोड़ 81 लाख हो गई है। इस योजना के तहत गंगा नदी के पानी को शुद्ध कर पाईप के जरिए गया, बोधगया, नवादा और राजगीर के घरों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। बैठक में कुल दस प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static