3 अगस्त से शुरू होगा बिहार विधानसभा का मानसून सत्र

7/4/2020 12:44:43 PM

पटनाः बिहार के द्विसदनीय राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी है।

कैबिनेट सचिवालय विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि 03 अगस्त से 06 अगस्त तक बिहार विधानमंडल के सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम की स्वीकृति प्रदान की गई है।

दीपक प्रसाद ने बताया कि मानसून सत्र में कुल चार बैठकें प्रस्तावित हैं। इस दौरान कई जरूरी विधाई कार्य निपटाए जाएंगे। यह 16वीं बिहार विधानसभा का अंतिम सत्र हो सकता है, जिसके लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं।

Edited By

Ramanjot