सुशील मोदी BJP के पहले ऐसे नेता, जिन्हें हासिल होगा चारों सदनों के सदस्य होने का सौभाग्य

12/7/2020 12:26:08 PM

पटनाः बिहार में भाजपा के इतिहास में आज पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वह विधानसभा, लोकसभा, विधान परिषद के बाद अब राज्यसभा का सदस्य बनेंगे। साथ ही लालू यादव और पूर्व मंत्री नागमणि के बाद सुशील मोदी ऐसे तीसरे नेता है, जिन्हें चारों सदनों के सदस्य होने का सौभाग्य हासिल हुआ है।

सुशील मोदी सोमवार को निर्विरोध राज्यसभा उपचुनाव के विजेता घोषित कर दिए जाएंगे। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त एवं राज्यसभा चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल पूर्व उप मुख्यमंत्री को प्रमाण पत्र सौंपेंगे। वहीं इससे पहले बिहार भाजपा से कोई भी सदस्य अभी तक चारों सदन का सदस्य नहीं बना है।

बता दें कि सुशील मोदी 1990 में पहली बार पटना सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के लिए चुने गए थे। विधायक रहते हुए वर्ष 2004 में भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। 2005 में बिहार में भाजपा विधान मंडल दल का नेता चुने जाने के बाद लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया और बिहार विधान परिषद बने। इसके बाद दूसरी बार 2012 और तीसरी बार जुलाई 2018 में बिहार विधान परिषद के सदस्य चुने गए थे।

Nitika