महागठबंधन के MLA-MLC ने सदन के बाहर काली पट्टी लगाकर किया प्रदर्शन, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

3/27/2023 1:35:12 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): महागठबंधन के एमएलए और एमएलसी द्वारा बिहार विधानमंडल के बाहर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।



दरअसल, जिस तरह से राहुल गांधी के ऊपर मानहानि के केस में 2 साल की सजा मिली थी। उसके बाद उनकी लोकसभा से सदस्यता खत्म कर दी गई। इसको लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगी साथियों द्वारा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। इसी के चलते बिहार में भी सरकार में शामिल महागठबंधन के विधायक और विधान पार्षद सोमवार को बिहार विधान मंडल के बाहर काली पट्टी लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।



वहीं महागठबंधन के सदस्यों ने बिहार विधानमंडल के बाहर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीधे विधानमंडल मार्च किया। इस दौरान सभी सदस्य काफी आक्रोश में दिखे और जमकर केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

Content Writer

Nitika