MLA गोपाल मंडल बोले- भागलपुर से पत्नी को लड़ाएंगे मेयर का चुनाव, जीत भी सुनिश्चित

5/6/2022 2:10:29 PM

भागलपुर (अंजनी कुमार कश्यप): भागलपुर में जदयू विधायक गोपाल मंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी को भागलपुर से मेयर का चुनाव लड़ाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जीत का दावा भी किया।

गोपाल मंडल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर का हवा पानी ले रहा हूं। मेरी पत्नि घर में ही बैठ कर क्या करेगी और जीत भी सुनिश्चित है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सूचना मिलते ही भागलपुर शहर में कई लोगों के छक्के छूटने लगेंगे।

दरअसल, विधायक गोपाल मंडल जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा जिलाधिकारी बहुत अच्छे हैं और वह हर तरह की परेशानी का निदान करते हैं। मुझे कोई परेशानी होती है तो मैं जिलाधिकारी से ही कहता हूं और वह कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाता है।

Content Writer

Ramanjot