समस्तीपुरः नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने SBI की शाखा से लूटे करीब 8 लाख रूपए

5/20/2021 9:49:31 AM

 

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत आलू मंडी के पास नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा से करीब 8 लाख रूपए लूट लिए।

ताजपुर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह के साथ वारदात स्थल पर पहुंचे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रितिश कुमार ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने कहा कि सात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बंदूक का भय दिखाते हुए नकदी काउंटर से करीब 8 लाख रूपए लूटे और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static