मुजफ्फरपुर के एक रेस्तरां में अज्ञात बदमाशों ने की गोलीबारी, लोगों ने छिपकर बचाई जान

8/21/2023 3:46:11 PM

 

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार की रात मोटरसाइकिल सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

#WATCH | Miscreants open fire at a restaurant in Bihar's Muzaffarpur

(CCTV Visuals) pic.twitter.com/8VF9dOB5iv

— ANI (@ANI) August 20, 2023


पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘पुलिस सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। हम जल्दी ही दो मोटरसाइकिल पर आए चार हथियारबंद बदमाशों को पकड़ लेंगे। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है की यह गोलीबारी लोगों को डराने के लिए की गई है।'' उन्होंने कहा कि जांचकर्ता घटना के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे की है और उस वक्त रेस्तरां में जन्मदिन की एक पार्टी चल रही थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि दो मोटरसाइकिलों पर रेस्तरां में पहुंचे चार बदमाशों ने कुछ ही सेकंड के भीतर लगभग 15-20 गोलियां चलाईं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

वहीं रेस्तरां से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी शुरू होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपते और इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के वक्त रेस्तरां में चल रही पार्टी में करीब 35-40 लोग मौजूद थे।
 

 

Content Writer

Nitika