गोपालगंजः शरारती तत्वों ने तालाब में डाला जहर, लाखों की मछलियां मरने से मचा हड़कंप

8/12/2022 2:18:03 PM

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले में शरारती तत्वों द्वारा तालाब में जहर डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहर डालने के कारण तालाब की तकरीबन 8 लाख की मछलियां मर गई। वहीं इस घटना के बाद मत्स्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के एक तालाब को पट्टे पर लिया हुआ था। वहां पर मत्स्य पालन किया जा रहा था, जिन्हें सावन के महीने के बाद बेचा जाना था लेकिन इसी बीच शरारती तत्वों ने तालाब में जहर डाल दिया। इसके बाद जब गुरुवार को तालाब की मछलियां मरने लगीं और शुक्रवार तक लगभग 30 से 32 क्विंटल मछलियां मर गई। मरने वाली मछलियों की कीमत 8 लाख तक की बताई जा रही है।

वहीं मत्स्य पालन करने वालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Content Writer

Nitika