"CM नीतीश वास्तव में काम करते हैं और ये पूरे देश की जनता जानती हैं", मंत्री शीला मंडल ने की मुख्यमंत्री की तारीफ

Thursday, Sep 12, 2024-02:28 PM (IST)

पटना: बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार वास्तव में काम करते हैं और ये पूरे देश की जनता जानती हैं।

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी महिला सशक्तिकरण पर निरंतर काम करते रहे। उसी का परिणाम है कि आज पूरे देश में सबसे ज्यादा महिलाओं की पुलिस भर्ती 38% बिहार में हैं। पहले चौक से महिला नहीं निकल पाती थीं। आंगन से आंगनबाड़ी नहीं जा पाती थीं और आज धन और नीतीश कुमार का जिन्होंने महिला सशक्तिकरण पर इतना मजबूती से काम किया है, आज पूरे देश में मिसाल बना हुआ है।

इसके साथ ही शीला मंडल ने कहा कि प्रदूषण है। आपको पता है कि हमारे नेता जल जीवन हरियाली मिशन पर निरंतर काम कर रहे हैं। वह अभिभावक जैसा सोचते हैं। वहीं, शीला मंडल ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में उनको आईना दिखाया है, इस तरीके से जनता विधानसभा चुनाव में भी उनको दिखा देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static